शनिवार, 27 फ़रवरी 2010
होली के दिन ......
होली का त्योहार आते ही बचपन के दिन आखों के सामने घूम जाता है अब ना तो वो समय रहा ना ही माता पिता रहे ना ही वो घर रहा जहां बचपन बीता, आज होली में उत्साह भी नहीं दिखता जो हमारे बचपन मन होता था शायद इसका कारण है अब हम ज्यादा विकसित हो गएँ है या फिर यूँ कहिये कि अब हम आलसी हो गए है जो त्योहार को मनाने में हिचकिचाते है| अब वो खुशबु घर घर से आनी कम हो गयी हैं अब वो चुहल रंगों को लेकर एक दूसरे पर डालना, हफ्ते भर पहले से तैयारियां शुरू हो जाना, ये चीज़े अब कहाँ रही?
मुझे आज भी याद है जब हम सभी बैठकर होली की तैयारियां करते थे कि सुबह कितने बजेसे होली खेलेगे और होली के दिन सुबह से हम सब मिलकर एक दूसरे को रंग लगाना शुरू कर देते थे,दोपहर दो बजे तक हम लोग रंगों में सराबोर रहते थे|शायद मैं उत्तर भारत के बाहर हूँ इसलिए मुझे लगता है कि त्योहार कि कमी हो गयी है|क्योकि होली का असली मज़ा हमारे इलाहबाद में ही है जब भईया तीन दिन कि होली खेली जाती है |और रंगों को छुड़ाने में पूरा एक हफ्ता लगता है, भाई तभी तो पता चलता है की हमने भी होली खेली है अगर रंग लगाओ और तुरंत छूट गया तब तो पाता ही नहीं चलेगा की हमने भी होई खेली है, फजीहत होती है नयी बहु और दामाद की जिन्हें हमारी होली का पता नहीं होता और बिचारे फंस जाते है हमारे रंगों के जाल में |हम लोग नए लोगों का स्वागत करना खूब जानते है इसीलिए ढूंड ढूंड कर पक्के रंगों का इंतजाम रखते है अरे भाई ससुराल की पहली होली तो ऐसी होनी चाहिए जिसे हमेशा अच्छी यादों में रक्खे|
मेरा ससुराल तो मेरे पीहर जैसे है जब भी मै वहाँ होती हूँ बहुत ही मस्ती करती हूँ वही जब मुझे घर से हट कर होली में रहना पड़ता है तो केवल यादे ही साथ रहती है वो मस्ती, वो अपनापन जरुर अखरता है|यद्यपि जहां भी रहती हूँ कोशिश यही रहती है की सभी को अपने रंगों में मैं रंग लूँ लेकिन फिर भी मुझे वहाँ की सस्कृति में रंगना पड़ता है ...........होली की यादे तो इतनी है की एक पन्ना यदि खुला तो वो कड़ी एक में एक जुडती जाएगी होली का त्योहार चला भी जायेगा लेकिन यादे ख़त्म ना होगी|
होली की ढेरों शुभकामनाये!!!!!!!!!!
फाल्गुन मास आया,साथ अपने रंगों का सौगात लाया,
पूरा मास फाग गया अपनों ने,
सबने मिलकर कान्हा को नहलाया ,
वृन्दावन में,
बरसाने की होली ने प्रसिद्धी पाया,
आओ हम सब मिलकर,
एक दूसरे को रंगों से नहलाये ,
सबको गुझिया, और मिठाई खिलाये,
दिल से बैर निकालकर
सच्चे मन से सबको गले लगाये,
यही है असली त्योहार ,
जब सबके मन में जगे विश्वास.....
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2010
अब पत्र लिखने का जमाना तो गया ...........
आज का युग वैज्ञानिक युग है जहाँ हम कागज कलम पर लिखना नहीं चाहते|बच्चों को जब भाषा के तहत पत्र लिखना पड़ता है तो उनके पसीने टपकते है,फिर रटा कर लिखना पड़ता है|अभी एक दिन मुझे अपने माता पिता की बहुत याद आया रही थी शायद उनके रहते इतनी याद ना आई होगी जितना उनके ना रहने पर याद सताती है तो मैने अपने पुराने कागज निकाले जहाँ मेरे शादी के बाद मेरे पिता द्वारा भेजे कुछ पत्र मुझे मिल गए साथ ही मेरी माँ के भी कुछ पत्र मिले मैं उन पत्रों को अपने कलेजे से लगा कर यही सोच रही थी कि ये तो दो चार पत्र मुझे मिल गए इसे मै हमेशा अपने से चिपका कर रखूगीं किन्तु आज इस बदलते युग में अब तोसब फोन पर बात करते है,वेब कैम पर बात होती है, लोग पत्र भी लिखते है तो इ मेल के जरिये|यदि किसी कि लिखावट रखना हो तो क्या हमें मिल पायेगा?
अभी हम जब संग्राहलय में जाते है तो गाँधी, नेहरु के लिखे पत्र किताबें मिलती है किन्तु आगे संग्राहलयों में सबके कम्पुटर ही देखने को मिलेगे जिन्हें संग्राहलयों सम्भाल कर रखा जायेगा....आज हम लिखना भूल रहें हैं, पोस्टकार्ड, अंतर्देशी ,बच्चों को पता ही नहीं होता कि ये किस चिड़िया का नाम है|पोस्टमैन का अब कौन इंतजार करता है?डाकिया डाक लाया कि जगह अब कहा जायेगा देखो मेल सन्देश लाया.या फिर देखो फोन आया .......फोन से मुझे याद आया मै मेरी माँ से रात को बात किया एवम सुबह खबर आई कि वो इस दुनिया में नहीं रही, इस बात के दस वर्ष हो गए मैं उस दिन का सोचती हूँ जब मैने आखिरी बार बात किया था कि मैने माँ से क्या क्या कहा था किन्तु एक दो वाक्य के आगे याद नहीं आता क्योकि मैने ये नहीं सोचा था कि मैं आखिरी बार बात कर रही हूँ वहीँ जो पुराने पत्र रखें हैं वो आज भी बीती बातों कि याद ताज़ा कराते है|
पत्र लिखना भी एक कला होती है जो आज के बच्चे भूलते जा रहे है|क्योकि आज का युग पूरी तरह से फोन पर अटक गया है |लिखने में कौन समय गवाए चलो फोन पर बात कर लेते है | इसलिए अपनी बात पन्नो पर कोई भी नहीं उतरना चाहता |किन्तु मुझे ऐसा लगता है कि स्कूल कालेजों में एक बार फिर पत्र लिखने का अभियान चलाना चाहिए,जिससे बच्चों को लिखने कि जागरूकता आये खासतौर से अंग्रेजी माध्यम से पढने वाले बच्चों को ये मालूम हो कि डाक ,डाकिया और डाकखाना क्या होता है|अपनी मन कि बात खत के जरिये कैसे उतरा जाता है|ख़ैर...ये तो मेरे मन कि बात थी कि पत्र लिखना कितना जरूरी है,यादे इससे ताज़ा रहती है लेकिन सबका सोचना अलग होता है किन्तु फिर भी मैं यही कहूँगी कि पत्र के अपने बहुत महत्त्व होते है..... हम मेल और एस ऍम एस में किसी के हाथ कि लिखावट को नहीं पा सकेगे|

बुधवार, 24 फ़रवरी 2010
1411 बाघ बचे हैं

1411 बाघ बचे हैं आजकल चारों तरफ विस्तृत रूप से फैला है|अब मुझे समझ नहीं आता कि अब मै क्या करूँ .....जा कर जंगल में डेरा डालूं ??????आप ही सोचो ये तो एक दिन में हुआ नहीं तो अचानक बाघों कि चिंता सरकार को क्यों हो गयी ...मेरा सोचना तो ये है कि इतने आतंकवाद,इतनी पार्टियों के बीच की खींचतान,नेताओं का बाघपन ही कारण है जो की असली बाघों पर गाज बन कर गिरी और इश्वर की मर्ज़ी से अब केवल 1411 बाघ बचें हैं |
हाय बिचारे बाघ,लेकिन इनके दिन भी लौट आये है चाहे सरकार इंसानों को ना पूछे लेकिन सरकार की गाज सरकारी अफसरों पर जरुर पड़ी है चाहे वो बिचारे अपने बच्चों का कम सोचें लेकिन बाघों के लिए पूरा ध्यान रखना ही उनका फ़र्ज़ हो गया है क्योकि अब तो ये बाघ भी सरकारी मेहमान हो गए है| कोई जमाना था जब राजा की शान होती थी शेर बाघ के शिकार का ,अब जमाना बदला समय बदला और ये जानवर बन गए सरकारी दामाद |एकदम बारात के दुल्हे के मुताबिक इनकी देख रेख करना सबका कर्तव्य बन गया है|
अब इनको बचाने का खर्चा सोचो,प्रत्येक टीवी चैनल पर बाघ बचाओ कार्यक्रम चल रहा है इसके लिए क्रिकेटर या फ़िल्मी स्टार विज्ञापन के लिए लेते है आगे हम सब समझ सकते है ............अब हर समय एक और डर रहता है कि १४११ से १४१२ तो हो जाये लेकिन ......चलो आखिरी में मै यही भगवान से प्रार्थना करुँगी कि हे महामहिम ईश्वर बाघों पर नजर मत लगाना उनकी दिन दुनी रात चौगुनी प्रगति करना....बाघों का परिवार बढ़ेगा तो हमें भी सुख शांति मिलेगी.............
.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)