Hmarivani

www.hamarivani.com

Hmarivani

www.hamarivani.com

बुधवार, 13 जनवरी 2010

Dharm Sab Ek Hae


       सर्व-धर्म -समन्वय
ईश्वर एक है,परन्तु उनके नाम और भाव अनंत है|जो जिस नाम और भाव से उनकी आराधना करता है, उसे वे उसी नाम और उसी भाव से दर्शन देते है| कोई किसी भी भाव, किसी भी नाम या किसी भी रूप  से उस ईश्वर की उपासना या साधना भजन करता है उसे निश्चय ही ईश्वर का साथ होता है|जिस प्रकार छत पर जाने के लिए सीढी का प्रयोग होता है ठीक उसी प्रकार ईश्वर को समझने के लिए धर्म का प्रयोग होता है\

जो लोग संकीर्ण विचारधारा के होते है वे ही दुसरे धर्म की निंदा करते हैं,एवम अपने धर्म को श्रेष्ठ बताकर सम्प्रदाय गढ़ते  हैं| किन्तु जो ईश्वर से अनुराग रखते है वो सब धर्म में ही अपने ईश्वर को ढूंढ़ लेते हैं|उनके अंदर ईश्वर के लिए दलबंदी की भावना नहीं रहती|वो बहते पानी की तरह होते है,जो कहीं पर भी मिल जाते है वही ईश्वर के सच्चे अनुयायी होते हैं|जिस प्रकार जल एक पदार्थ है, किन्तु देश, काल, और पात्र के भेद से उसके नाम भिन्न भिन्न हो जाते हैं, हिंदी में उसे 'जल'कहते है,उर्दू में 'पानी'और अंग्रेजी में 'वाटर' कहते हैं|एक दूसरे की भाषा न जानने के कारण हि कोई किसी की बात नहीं समझ पता,किन्तु ज्ञान हो जाने पर किसी तरह का भे नहीं रह जाता|

भगवान एक है, पर साधक और भक्तगण भिन्न भिन्न भाव और रूचि के अनुसार उनकी उपासना किया करते है|एक ही दूध से कोई रबड़ी,तो कोई बर्फी बनाता है, कोई दही बनाता  है,तो कोई घी निकालकर खाते है कहने का तात्पर्य यह है की हमें जैसी रूचि होती है ईश्वर वैसे ही प्राप्त होते है|

मंगलवार, 12 जनवरी 2010

MAKAR SANKRANTI

                         14 जनवरी मकर संक्रांती

पिता सूर्यदेव जब अपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश कर उत्तरायण होते है तो वह दिवस मकर संक्रांति कहलाता है|इस दिन पिता पुत्र का मिलन होता है, इस दिन से देवताओं का ब्रहम मुहूर्त प्रारम्भ होता है एवम सारे शुभ कार्य प्रारम्भ होते हैं|महाभारतकाल में भीष्म पितामह ने इसी दिन को अपना शरीर त्यागने के लिए चुना था|
संक्रांति देश के भिन्न  भिन्न इलाकों  अलग अलग तरीकों से मनायी जाती है|उत्तर भारत में सभी तीर्थ स्थानों में जैसे प्रयाग,काशी,हरिद्वार इत्यादि जगहों पर गंगा स्नान तत्पश्चात खिचड़ी दान देने की प्रथा है|इस दिन उड़द की दाल की खिचड़ी एवम तिल के लड्डू खाने एवम दान देने की प्रथा सदियों से चली आरही है|इस दिन बहुत स्थानों पर पतंग उड़ाई जाती है|

मकर संक्रांति के दिन दान करने का विशेष महत्व है|इस दिन बहुत लोग कम्बल बंटवाते है, कुछ लोग धार्मिक पुस्तक ,या फिर अनाज दान में देते है|इस वर्ष संक्रांति 14 जनवरी पड़ रही है|

Food and Customs For Lohri


Lohri is also the one day when the womenfolk and children get attention. The first Lohri of a newborn baby, whether a girl or a boy, is also equally important. In the morning on Lohri day, children go from door to door singing and demanding the Lohri 'loot' in the form of money and eatables like til (sesame) seeds, peanuts, jaggery, or sweets like gajak, rewri, etc. The focus of Lohri is on the bonfire. In the evening, with the setting of the sun, huge bonfires are lit in the harvested fields and in the front yards of houses and people gather around the rising flames, circle around (parikrama) the bonfire and throw puffed rice, popcorn and other munchies into the fire, shouting "Aadar aye dilather jaye" (May honour come and poverty vanish!), and sing popular folk songs. This is a sort of prayer to Agni, the fire god, to bless the land with abundance and prosperity.



        HAPPY LOHRI