Hmarivani

www.hamarivani.com

Hmarivani

www.hamarivani.com

बुधवार, 3 फ़रवरी 2010

भारतीय परिधान साडी का आधुनिकीकरण

नवयुग आधुनिकीकरण का युग है|आज हम सब चीज़ों  को तोड़ मरोड़ कर आधुनिकता की चादर में लपेटे जा रहें  जा है|ठीक इसी प्रकार पुरातन से चली आ रही भारतीय परिधान साडी का भी आधुनिकीकरण कर के पुर्णतः पोस्टमार्टम   किया जा रहा है|साडी जिसमें नारी को एक सम्मान मिलता था,एक मर्यादा होती थी ,पांच मीटर की लम्बी साडी उस पर ब्लावुज़ जिसमें नारी सर से पावँ तक ढकती थी, वही साडी अब देख कर लगता है कि साडी में दोष है या फिर नारी में?
वर्तमान युग में टीवी का चलन हो गया है, जैसा उसमें कपडे पहनने का दिखाया जाता है हमारे यहाँ की महिलाएं उसे तुरंत अपनाती है|आजकल का फैशन इतना टीवी के सीरियल से जुड़ गया है कि यदि आप बाज़ार जाएँ तो दुकानदार साडी का नाम सीरियल के नाम से पूछता है कि आपको कौन सी साडी चाहिए?फिर साडी कि खरीददारी के बाद साडी पहनने कि बात आती है, तो फिर वही सीरियल आता है कि किसी x.y.z  सीरियल में किसी x.y.z ने कुछ हट कर साडी बाँधी थी  ठीक  उसी  प्रकार  साडी उन्हें भी चाहिए होती है|अब वो साडी ऐसी बाँधी गयी होती है कि शरीर का आधा से ज्यादा भाग खुला होता है तभी वो मॉडर्न  प्रतीत होते है|बाकि जो मर्यादा में साडी बांधते है उन्हें उपाधि दी जाती है "बहनजी टाईप " है|
आजकल नया रियल्टी शो शुरू हुआ है उसमें पन्द्रह लड़कियां  है शायद जिन्हें भारतीय परिधान साडी,घाघरा से बहुत लगाव है तभी तो कपड़ों का पूरी तरह चीरहरण  हो रहा है|कपड़े पहने जाते है शरीर को ढँक कर एक सुंदर एवम सुव्यवस्थित रहने के लिए|कपड़ों से नारी कि मर्यादा बढती है,कपडे चाहे सलवार कुरता हो, या पैंट कमीज़ हो या फिर साडी जैसे परिधान जब नारी सही तरीकों में रहती है तो भारतीय नारी किएक अलग शोभा बढती है|

कपड़ों का आधुनिकीकरण करो किन्तु ऐसा ना कर दो कि ना तो विदेशी रह जाये नाहि स्वदेशी में रह जाये|क्योकि  मर्यादा में रह कर किया गया प्रत्येक कार्य बहुत खुबसुरत होता है|

टीवी पर एक और नौटंकी शुरू "राहुल दुल्हनियां ले जायेगा" लेकिन कितनी बार ?

टेलिविज़न का शो आजकल बड़ा हिट जाता है और जाना भी चाहिए क्योकि नौटंकी के बादशाह लोग काम कर रहे है|अभी कुछ दिन पहले ही इमेजिन इण्डिया पर राखी सावंत का स्वयंवर दिखाया गया टी. आर. पी. बढ़ी,तो लो भईया एक और नौटंकी जनता जनार्दन के लिए ला दिया गया| इस बार लाया गया है राहुल महाजन को ,अब  जब इसका विज्ञापन दिखता है कि राहुल दुल्हनिया ले जायेगा........तो  दिल से हंसी कि एक फुहार निकलती है कि राहुल दुल्हनियां तो ले जायेगा लेकिन कितनी बार? एक बार इनका विवाह अग्नि के फेरों को लेकर वैदिक तरीके से हो चुका है, फिर इनकी लैला मजनूं कि कहानी दिखाई पड़ी बिग बॉस में, और अब एक और रियल्टी शो....इस बार तो राहुल कि दसों उँगलियाँ  घी में और सिर कढाई में है|पन्द्रह लड़कियों के बीच घिरे हुए राहुल महाजन ..
अब इन टीवी शो में कोई भी हया शर्म तो नाम मात्र भी नहीं रह गयी है हाँ ये एक अलग बात है कि कुछ लोगों के लिए शायद अच्छा  समय व्यतीत करने का साधन है |किन्तु कभी कभी सोच कर ये लगता है कि जो भी इनको देखता है वो किस चीज़ का बढ़ावा दे रहे है?  कम कपडे पहनने का या फिर वक्त कि बर्बादी का? क्योकि इन टीवी सीरियल से कोई नसीहत तो मिलनी नहीं है बदले में वक्त अलग बर्बाद होता है|अब इस राहुल महाजन के शो में  क्या नसीहत है कि हमारे युआ पीढ़ी को भी पन्द्रह बीस लड़कियां चाहिए? या फिर ये नसीहत है कि एक बार शादी  कर के आठ नौ महीने बाद तलाक़ करके फिर से रंगरेलियां मनाओ|जैसा कि बाहर राखी सावंत भी कर रही है|क्या इसका प्रभाव हमारी भोलीभाली जनता पर नहीं पड़ता|
आजकल टीवी और केबिल जिसमे कि प्रत्येक चैनल दिखाए जाते है|ये  हमारे ग्रामीण  इलाकों में भी दिखाए जाते है|वहाँ कि जनता बहुत भोलीभाली होती खासतौर पर ग्रामीण महिलाएं जो कि ना के बराबर पढीलिखी होती है वो सीरियल देखकर उसी प्रकार बनना चाहती है यहाँ एक और समस्या उठती है वो है ग्रामीण युवा पीढ़ी वो भी सपनों की दुनिया बनाने लगते हैं|ऐसे रियल्टी शो भोली भाली जनता पर गहरा  असर छोडती है| मुझे ऐसा लगता है कि कोई भी शो बनने से पहले एक बात ध्यान में होनी चाहिए कि हर शो प्रत्येक घर में चलता है और अब ये ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच चुका है|ख़ैर......
अंत में आत्मा यही सोचने को मजबूर करती  है कि इमेजिन इण्डिया का अगला शो क्या होगा कि "राहुल महाजन एक और बार फिर से दुल्हनियां ले जायेगा????? "  

सोमवार, 1 फ़रवरी 2010

पश्चिमीसभ्यता को अपनाने की होड़ में आज की युवा पीढ़ी

वर्तमान समय में युवा पीढ़ी पश्चिमी सभ्यता को भारतीय संस्कृति से ऊँचा मानती है इसीलिए वहाँ का रहन सहन, खानपान,बोलने का तरीका,इत्यादि अपनाती है| युवा लड़के लड़कियां मदिरापान, धुम्रपान, को ही समाजिक जीवन बना लिया है|आखिर ये दिखावा क्यों इतनी तेज़ी से फैल रहा है?
हम ये मानते है की पश्चिमी देशों में लोग ज्यादा तेज़ दिमाग के होते है|इसका कारण है कि वो शुरू से खुले दिमाग के होतें है|वो मेहनत करते है|हमारी युवा पीढ़ी उनकी सकारात्मक सोच को नहीं अपनाती वो सिर्फ उन अवगुणों के पीछे भागती है जिसका हमारे जीवन से कोई सरोकार ही नहीं है|

आज बड़े शहरों कि बुरी हाल है जहाँ सडको पर भी धुम्रपान करते हुए लड़के लड़कियां दिख जाते  है|आज डिस्को का जमाना है वहाँ तो एकदम अंधेर मची है|ये पहले तो नहीं था|ये तो पश्चिमी देश से लाया गया भारत में नया इतिहास है| लड़कियां खुलेआम  शराब पी रहीं है,क्या यही भारतीय संस्कृति है?सिनेमा में लडकियों के कम कपड़ों का तो एकदम प्रचलन हो चुका है वही वेशभूषा बड़े शहरों में भी अपनाया जाने लगा है|क्या घर में लोगों को नहों दीखता?या फिर यूँ समझें कि ऐसा दिखाने के लिए ही पहना जाता है|

हमारी भारतीय सभ्यता में ऐसा क्या कमी है जिसे हमारी युवा पीढ़ी नहीं अपनाना चाहती ?शायद  हमारी सभ्यता में कोई भी कमी नहीं है,  कमी है तो केवल हमारी सोचमें, हम दिखावा में जीते हैं,कहीं हमें कोई कम न समझ ले, और यही मानसिकता अपने आने वाली पीढ़ी में भी हम डाल रहे है, ये हमारी सकीर्ण मानसिकता है शायद मेरे इस विचारधारा से सब सहमत न हो किन्तु यदि ध्यान से सोचा जाये तो ये यथार्थ है|

पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण करना बुरा नहीं है, बुरा है तो बुराई को अपनाना जो न तो सेहत के लिए अच्छा है न ही समाज के लिए|पश्चिमी सभ्यता से उन चीज़ों का अनुकरण करो जिससे सबका भला हो,उदाहरन के तौर पर यदि हम उनसे समय की पाबंदी सीखें तो शायद जिंदगी का सफल शुरुआत हो जाएगी|बुरी चीज़ अपनाना जितना आसन है उतना उसे छोड़ना कठिन होता है| हम भारतीय है हमें अपनी सभ्यता पर गर्व होना चाहिए, हमें खिचड़ी बन कर नहीं जीना चाहिए, हमे उस बासमती चावल की तरह बनना चाहिए जिसकी खुशबु कितने लोगों को आप तक खिंच कर लातीहै|