Hmarivani

www.hamarivani.com

Hmarivani

www.hamarivani.com

सोमवार, 8 फ़रवरी 2010

जैसी फसल हम बोते है ठीक वैसा ही काटते हैं.....

जैसी फसल हम बोते हैं ठीक वैसा ही काटते हैं अर्थात जैसा हम कर्म करते है ठीक वैसा ही फल हमें मिलता है| ये मेरी अजमाई हुयी बात है , ऐसा ही मै अपनी सोच नहीं लिख रही हूँ बल्कि मैने अपनी आँख देखी घटनाओं से अनुभव किया कि यदि कोई  अपने बड़ों कि सेवा करता है वो भी निःस्वार्थभाव से अपनी जिम्मेदारी के साथ, तो इश्वर भी उसका साथ पल पल देते है|
जब हम स्वयं बड़ों कि अवहेलना करेगे तो बच्चों पर वही असर पड़ेगा और वो वही सीखेगें|ये कहना सरासर गलत होता है कि हम तो अपने माता पिता का खूब करते थे किन्तु हमारे बच्चे तो ऐसा नहीं करते|क्योकि ये मैने अपने घर में ही आजमाया है कि मेरी दोनों माँ ( एक जन्मदाता दूसरी कर्म से अर्थात मेरे पति को जन्म देने वाली माँ,) दोनों ने भरपूर निःस्वार्थभाव से अपने सास ससुर की सेवा की|इसमें मेरे माता पिता नहीं रहे , ये कष्टकारी है मेरे लिए किन्तु मै अपने परिवार के सहयोग से  अपना पूरा फ़र्ज़ निर्वाह किया पिता की सेवा का मौका मिला वो किया किन्तु माँ ने इतने फ़र्ज़ किये थे कि इश्वर ने उनकी सेवा करने का वक्त ही नहीं दिया और उनका हार्टफेल हो गया|आज वो हमारे बीच नहीं हैं फिर भी मै यही कहती हूँ कि  मेरे   माँ और पिता है अलबत्ता उन्होंने जन्म मेरे पति  का दिया है किन्तु लाड स्नेह का  पूरा अधिकार मेरा भी रहता है इश्वर से यही दुआ मागुंगी कि उनकी सेहत हमेशा अच्छी बनी रहे|

कहने का एक ही मकसद है कि जैसे माँ अपने बच्चे को सीने से लगाती  है एवम पूरे ध्यान से पालती है यदि बच्चे उसका 50% भी कर पाए तो वो अपनी जिंदगी बना लेगें|मुझे एक ही चीज़ समझ में नहीं आती यदि कोई महिला ये कहती है कि ये सारी जिम्मेदारी हमारी ही क्यों है?हम किटी पार्टी कर सकते है हम मंदिर जा कर कीर्तन कर सकते है, शाम को कुत्ता घुमा सकते है किन्तु घर में बैठे अपने बड़ों को चाय नहीं पूछ सकते|हमें उनकी सेवा करना भारी लगता है किन्तु समाज सेविका कहलाने  में गर्व महसूस होता है|हम अपने ऊपर भरपूर खर्च करते है किन्तु परिवार में देने के समय हाथ क्यों रुकता है?
इसमें मैं एक चीज़ और लिखना चाहुगी जो महिला अपने पति पर गुमान करती है उसे सिर्फ एक बार सोचना चाहिए कि वो पति आया कहाँ से ?उसे जन्म किसने दिया?आप तो तैयार पेड़ पर आई हो , फल खाने के लिए , लेकिन उस माली की भी  थोडा परवाह कर लो जिसने इतना बड़ा पेड़ तैयार किया|क्योकि आप अच्छाई बुराई का फसल तैयार कर रहे हो वही आपका बच्चा देख रहा है अब वैसे भी दूरियां ज्यादा बढ़ रही है वो शायद याद करने में भी वक्त लगाये|और दूसरा अब मुझे एक चीज़ और भी लगती है कि आज के युग में यदि हमें वृद्धों कि सेवा का अवसर मिले तो इसे नहीं गवाना चाहिए क्योकि आजकल जिंदगी का क्या ठिकाना????
    

शनिवार, 6 फ़रवरी 2010

एक आस्था फूटपाथ पर गुज़र बसर करने वालों की

 आज मेरी कार मुंबई की सड़कों पर दौड़ रही थी,तभी मेरी निगाह अचानक फुटपाथ पर पड़ी, जहाँ काफी झुग्गी झोपड़ियाँ थी,अभी मै देख  ही रही थी कि तभी मुझे उन झोपड़ियों के बीच एक शिवालय दिखा| मैने गाड़ी ड्राईवर से रोकने के लिए कहा,ड्राईवर ने गाड़ी रोकी मैने उस मंदिर में दर्शन किया मदिर बहुत छोटा सा था किन्तु साफ था आस्था का दीपक पूरी रौशनी बिखेरे था वहाँ कोई महिला पूजा कर रही थी उसने गुड का प्रसाद  दिया|मै ये सोचने को मजबूर थी कि इनके पास धन नहीं है किन्तु ये अपनी झोपडी के बीच भी एक छोटा सा मंदिर बनाया है|मुझसे रहा नहीं गया मै उन झोपडी में रहने वालों से पूछ बैठी कि आपने ये मंदिर बनाया है या फिर मंदिर पहले से था ? उसमें से एक मजदूर ने बताया कि हमने ये जगह इसलिए चुनी क्योकि ये मंदिर था और हम लोग ये विश्वास रखते हैं कि हम भरपेट भोजन कर रहें है और तन ढंका है वो इनकी ही देन है|यदि हम इनके पास रहेगे तो हमें कार्य भी मिलेगा और दो वक्त कि रोटी भी|आगे जिज्ञासा मेरी बढ़ी मैने पूछा कि आप को इतनी आस्था है तो आपने कभी ये क्यों नही सोचा कि आपको ईश्वर ने और पैसे क्यों नहीं दिए?उसने जवाब दिया कि मेमसाहब यदि मेरी किस्मत इतनी अच्छी होती तो मै कहीं बड़े घर में जन्म लेता|
मैने बात आगे बढाया कि आप ऐसा क्यों सोचते है जन्म लेना ही सब कुछ नहीं होता इश्वर किआस्था एवम मेहनत आपको बहुत कुछ दे सकता है इस पर उस मजदूर के उत्तर ने हमें सोचने को मजबूर कर दिया ,उसने कहा आस्था और कर्म दो अलग  चीज़ हो कर भी एक दुसरे से जुडी है कर्म हम करते है जितना हमारे किस्मत में लिखा होता है,और आस्था पूजा हम करते है, और करना चाहिए जितना हमारे पास वक्त हो साथ ही दूसरी बात पूजा कुछ मागने के लिए ना करके आत्मा कि शांति के लिए करना चाहिए|अब हमारे पास कोई प्रश्न नहीं था मैं उस अजनबी मजदूर   से कुछ क्षण में ही बहुत कुछ सीख कर कार  में बैठ गयी|कार आगे बढ़ चली ये प्रातः काल का वक्त था ठंडी हवा के साथ ठंडी साँस मैने लिया,बस मैं एक चीज़ को सोचने को मजबूर थी कि झोपडी में रह कर आदमी इतनी बड़ी बात सोच सकता है कि पूजा - अच्छी सोच के लिए करो ना कि और पैसा पाने के लिए|काश....ऐसा सोच सभी की होती.......   

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2010

जिन्दा रहने पर पानी को तरसाए, मरने के बाद करे हो हल्ला से श्राद्ध

ये वाक्य पढ़ कर थोडा अजीब लगता है किन्तु वास्तव में आजकल ऐसा ही देखने एवम सुनने को मिलता है|कभीकभी बहुत आश्चर्य होता है कि आखिर लोग बदल कैसे जाते हैं| माता पिता कि तरफ से मुख कैसे मोड़ लेते है?जिम्मेदारियों से कैसे मुकर जाते है?मेरा एक अनुभव ये भी रहा है कि जिन माता पिता को पुत्री से ज्यादा पुत्र कि चाह होती है वो बाद में ज्यादा पीड़ित होते है|ये मेरा केवल अनुभव है, ये सच है ऐसा मैं नहीं कहती हूँ|लेकिन ये अनुभव कि जिदा रहने पर खाना पानी को भी लोग नहीं पूछते एवम मरने के बाद तुरंत शुरू हो जाती है मृतक के सारे सदगुण फिर  नकली आँसू उसके बाद श्राद्ध की तैयारी जैसे कोई बेटा  बेटी की शादी हो| बाद में सबके आगे अपनी बडाई करना कि श्राद्ध में तीन हजार लोगों ने खाना खाया|
ऐसा ही किसी के माँ के साथ हुआ था मुझे आज भी  याद हैकि उस लड़की को अपनी माँ कि बहुत चिंता थी वो सिर्फ मजबूर थी क्योकि भारतीय परम्परा में दोनों बँधे थे माँ बेटी के घर आने को तैयार नहीं थी वो अपने बेटे के पास ही रहना चाहती थी और बेटी को पीहर में ये कष्ट था कि वो भाभी के राज्य में माँ के लिए दिल खोल कर सेवा नहीं कर सकती थी| समय बीतता गया कष्टों को झेलती एक दिन बूढी माँ ने प्राण त्याग दिए|घर से किसी को चिंता नहीं हुयी कि बेटी को भी खबर कर दी जाये| तीन दिन बाद उसे किसी बहरी आदमी ने आकर बताया|बेटी ये सुनकर मूक बन गयी, उसने सोच लिया कि अब जब माँ नहीं है तो हम  वहाँ क्यों जायेगे, वो नहीं गयी|श्राद्ध हो जाने के बाद एक दिन उसका भतीजा आया और बताने लगा कि श्राद्ध नहीं वो तो ब्रह्मभोज लग रहा था,काफी गुणगान सुनने के बाद उस बेटी ने एक ही प्रश्न किया इतने लोगों ने खाना खाया उस पंगत में मेरी माँ कितनी बार बैठी और भोजन किया?उसके पास कोई जवाब नहीं था....... 
ऐसा वाकया बहुत मैने सुना और देखा है कुछ की मदद भी की,लेकिन ये सिलसिला कब तक चलेगा?ये दिखावा ,अपनी जिम्मेदारियों से परे हट कर|कुछ लोग पैसा भेजना ही अपनी जिम्मेदारी समझते है|वृद्धावस्था  में हाथ पैर की सेवा ज्यादा जरूरी होता है|यदि आप और आपकी  पत्नी दोनों नौकरी में हो समय नहीं दे सकते तो कम से कम ऐसी नर्स रख दो जो उनका ध्यान रख सके सुबह शाम आप भी हाल पूछ लो लेकिन कुछ तो ध्यान दो...अपनी जिम्मेदारियों से यूँ ना मुख मोड़ो.....श्राद्ध में केवल पांच ब्राह्मण खिला दो लेकिन जिन्दा रहते उन्हें घिसटने पर ना मजबूर करो...... नहीं तो बाद में वही कहावत चरित्रार्थ होगी की "बोया पेड़ बबूल का तो आम कहाँ से होए"...