Hmarivani

www.hamarivani.com

Hmarivani

www.hamarivani.com

रविवार, 14 फ़रवरी 2010

आखिर हमारा देश पिछड़े देशों में क्यों है?

ये गौर करने लायक बात है कि हमारा देश सारे  देशों के मुकाबले पिछड़ा क्यों है? इसका एक कारण तो तय है कि हम लोग काम  में कम दूसरों कि  टांग खीचने में वक्त ज्यादा बिताते है|आज जैसे  वेलेंटाइन दिवस है सारे चैनल पर  इसकी ही चर्चा है - कहते है कि हम संस्कृति को बचा रहे हैं| क्या सही मायने में संस्कृति बच पा रही है?नहीं और अराजकता बढती है? ये तो छोटी सी बात थी समाज की, किन्तु  यदि हम सही अर्थ में देखें तो घर, बाहर ,कार्यालय हर जगह लोग  दूसरों के   पीछे ज्यादा वक्त बर्बाद करते है,|
हमारे यहाँ की राजनैतिक पार्टियाँ एक दूसरे की टांग खीचने में लगी रहती हैं,यदि कोई अच्छा कम करना चाहे तो उसे करने नहीं मिलता|सबको अपनी तिजोरी भरनी होती है|कोई सामाजिक गठन यदि कार्य करना भी चाहे तो अगली  पार्टी आकर उसे  कार्य करने को रोक देती है|इस हाय हाय में कोई आगे आना नहीं चाहता |ठीक इसी  प्रकार कार्यालय में भी एक दूसरे के पीछे पड़े रहते है  अधिकारी  मख्न्बाज़ी में विश्वास रखते है साथ ही रिश्वत लेने में  भी,अब बात ये आती है कि जब हम केवल अपनी जेब भरेगे और दूसरे कि बुराई  ही सोचेगे तो अपनी जिम्मेदारी से मुकर कर आज का काम कल पर टालते रहेगे तो आगे हम कैसे बढ़ेगे ?

हम किसी भी समूह  , समुदाय , समाज में खड़े हो जाएँ हमें वहाँ भविष्य में आगे बढ़ने कि बात बहुत कम सुनने को मिलेगी  किसी ना किसी को नीचा दिखा कर स्वयं को सर्वोपरी बताना आम बात हो गयी है|यही विदेशी कम्पनियों  में काम की प्रधानता रहती है |वहीँ सरकारी कार्यालय अपनी आलस्यपन के कारण पूरी तरह बदनाम हो चुके है|यदि ये सरकारी विभाग अपनी  मुस्तैदी से कार्य करे तो देश को तरक्की करने में कितनी आसानी होगी|कष्ट वहाँ आता है जब कोई सरकारी अधिकारी अपने कार्य में सक्षम होता है किन्तु उसे अपने तरीके से कार्य नहीं करने दिया जाता |

अब मै यही सोचती हूँ कि यदि हम सभी भविष्य का सोचें दूसरों के काम में दखलंदाज़ी ना करे तो हम तरक्की पायेगे और अपना देश आगे आएगा|इसमें एक कारण और जुड़ता है जिनका मन मस्तिष्क इसमें नहीं होता वो जानते है कि यहाँ शायद उनका काम उनके मन मुताबिक ना हो पायेगा वो अपने जीवन को सवारने विदेश  चले जाते है, एवम भला विदेश का ही होता है  उधारण सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला |यदि हमारी सोच एवम समझ बुरायिओं  से हट कर वास्तविक जीवन पर आजाये तो हम भी ना जाने कितने हीरों को तराश कर कोहिनूर बना सकते है..........

वेलेंटाइन दिवस केवल 14 फ़रवरी को ही क्यों ?

  १४ फ़रवरी को   वेलेंटाइन दिवस क्यों मनाया जाता है? क्योंकि सन  1400 से 14 फरवरी को यह इग्लैंड में  मनाया  जाता  रहा है|धीरे धीरे इसने  सब जगह अलग अलग रूप  ले लिया|अब मेरे दिल में केवल एक प्रश्न उठता है कि क्या हमें प्रेम का इज़हार केवल एक दिन १४ फ़रवरी को ही करना चाहिए या हमेशा बरक़रार  रखना चाहिए|आज हमारे समाज में वैवाहिक जीवन में इतनी कडुवाहट भर चुकी है कि वो चाहे प्रेम विवाह हो या फिर माता पिता का सुझाया विवाह हो - कुछ दिन बाद सब एक बराबर हो जाता है |
हम आजकल प्रत्येक चीज़ कि नकल करते हैं सो हमने इसका भी नकल कर लिया|इस वेलेंटाइन दिवस से काफी लोगों का फायदा भी होता है, जैसे कार्ड बनाने वालो का, गुलाब के फूल बेचने वालों का, नेताओं का ,मिडिया का, और सबसे बड़ा फायदा होता है उन लोगों का जो हमेशा झगडे में विश्वास रखते है, और इस दिन एक गुलाब का फूल या फिर एक गुलदस्ते को दे कर सारा साल फिर झगड़े कि ठान लेते है| क्या  यही सच्चा प्यार है? 
यदि मुझे इसे परिभाषित करने को कहा जाये तो मैं यही कहूंगी कि वर्ष के 365 दिन ही वेलेंटाइन दिवस होने चाहिए प्रत्येक दिन  ही गुलाब के फूल के भांति खिले होने चाहिए|दोनों को आपस में विश्वास एवम समझदारी होनी चाहिए| आज के युग में मनाये जाने वाले इस  वेलेंटाइन दिवस को हमें ऐसा मनाना चाहिए जिससे खुशियाँ मिले केवल हम एक ही दिन पर क्यों निर्भर रहते है.क्या बाकि दिनप्रेम के इज़हार का दिवस नहीं होता|और दूसरे नजरिये से अगर हम देखें तो ठीक भी है कि चलो कम से कम एक दिन तो प्यार का इज़हार कर लो बाकि के 364 दिन का तो पता नहीं?
मैं आखिरी में एक ही चीज़ दोहराना चाहूंगी कि हमे हमेशा वेलेंटाइन दिवस मनाना चाहिए नाकि केवल 14 फ़रवरी को केवल |किन्तु मेरे अकेले के सोचने से क्या होगा??????

बुधवार, 10 फ़रवरी 2010

बच्चे के जन्म के साथ माँ का एक नया जन्म होता है

ये सही है की एक बच्चे के जन्म के बाद माँ को नया जन्म मिलता है, माँ बढ़ते बच्चे को नौ माह तक अपनी कोख में संभाले रहती है  फिर होता है बच्चे का जन्म,तमाम तकलीफों के पश्चात एक बच्चे का जन्म होता  है और माँ को मिलती है नई जिन्दगी|मैं ये नहीं जानती की सब माँ ऐसा ही सोचती है या फिर मैं कुछ ज्यादा सोचती हूँ कि बच्चों को पालने में ज्यादा जिम्मेदारियों को उठाना पड़ता है मेरे गणित के हिसाब से बच्चों को अच्छी शिक्षा ,अच्छे संस्कार,उनके परिपक्व हो जाने तक उनकी देख रेख, उनके बदलते उम्र के हिसाब से स्वयं को भी ढालना,इत्यादि ऐसी गतिविधियाँ होती है जिनसे एक माँ पूरी तरह परिपक्व हो जाती है|
ऐसा सब माँ के साथ होता है| किन्तु कुछ माँ ऐसी भी होती  है जिन्हें कहीं इससे ज्यादा कष्ट उठा कर बच्चों को पालना पड़ता है|जब किसी कारणवश पति का साथ छुट जाता है कभी ये इश्वर का दिया कष्ट होता है और कभी ये उनकी मजबूरी होती है|जो भी है वो बच्चों को पालती है, बच्चे बड़े हो जाते हैं उनकी शादी होती है लड़की है तो अपने ससुराल जाती है और लड़का हुआ तो लड़की घर आती है और उसके पश्चात् यदि लड़की समझदार है तो उस माँ के जीवन से सीख लेगी अन्यथा रोज़ का महाभारत कोई भी नहीं रोक सकता ये आये दिन कि कहानी हो गयी है| यकीन मानिये जब ऐसे वाकये सामने आते हैं तो दिल दहल जाता है कि लोग केवल पति  तक ही रिश्ता क्यों रखना चाहते  है? 
विवाह एक ऐसा पवित्र रिश्ता होता है जो कि पति पत्नी के साथ ही और रिश्तों का भी जन्म देता है| हर रिश्तों कि अपनी अहमियत होती हैऔर जब हम माँ बन जाते है तब तो माँ के दर्द एवम ममता कि लाज रखनी चाहिए | केवल आज़ादी कायम रखने के लिए हम रिश्तों को तोड़ते है ये कहाँ तक उचित है?यदि कुछ गलत लगता है उसे बात से सुलझाया जा सकता है, लेकिन समस्या एक है कि आजकल  हम कैरियर बनाने के चक्कर में रिश्तों के अहमियत को भूल गए है, मैने तो यहाँ तक देखा है कि फोन से भी बात करना जरूरी नहीं समझा जाता|मै जब ऐसा माहौल देखती हूँ तो मेरा दम घुटता है,लगता है कि कैरियर बनाओ किन्तु रिश्तों का गला मत घोटो|
माँ ने कष्ट सह कर जन्म दिया है एवम पाला है उसका सम्मान करो यदि कुछ गलत लगता है तो हक़ से बोलो लेकिन रिश्तों  को मत टूटने दो...........