Hmarivani

www.hamarivani.com

Hmarivani

www.hamarivani.com

रविवार, 21 फ़रवरी 2010

हाय ये बोर्ड परीक्षा से बदलता मौसम..

उत्तर भारत में ठण्ड की मार अभी खत्म होनी शुरू  हुयी है,मौसम बदलने लगा कुछ लोगों के यहाँ मौसम ज्यादा गर्म हो चुका है क्योकि उनके यहाँ बोर्ड परीक्षा है.....माता पिता को ज्यादा पसीने छूट रहें हैं किसी को दसवीं की परीक्षा की चिंता है तो  कहीं ज्यादा पसीने बह रहे हैं क्योकि बारहवीं  की बोर्ड परीक्षा का सामना करना है|कपिल सिब्बल तो बहुत कोशिश कर रहें हैं, किन्तु ये आदत ऐसी हो गयी है की बिना टेंशन लिए नीद नहीं आती|आजकल नम्बर की मारामारी ऐसी हो गयी है कि बच्चे जितना नम्बर लाते है हमें उससे ज्यादा कि उम्मीद रहती है|ख़ैर बच्चे तो बच्चे ही है..........
अब बात आती है हमें मौसम के हिसाब से कितना बदलना चाहिए?आजकल टेलिविज़न पर समाचारपत्रों में प्रत्येक जगह ये बताया जाता है कि बच्चों पर प्रेशर मत डालो |हम जैसे माता पिता बहुत डर जाते है कि सच में बच्चों के ऊपर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं डालना चाहिए|अब मेरा बेटा जो कि दसवीं में है वो तो समझदार है जिसे स्वयं ही चिंता रहती है किन्तु मैने ऐसे भी बच्चों को देखा है जो कि इन आर्टिकल को खूब भुना रहे है अब दुविधा ये होती है कि बच्चों को पढने के लिए कितनी सीमा तक कहना उचित होगा क्योकि बच्चों के आजकल बढ़ते कदम माँ पिता को धर्म संकट में डालते है| यदि ज्यादा कहते हैं तो सबसे सुननी पडती है कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव डाल रहे हो समाचारपत्र पढ़ा  करो...... 
लेकिन कभी कभी सोचना पड़ता है कि यदि हम इन्हें नहीं बतायेगे तो इनका जीवन कैसे बनेगा|मेरा मानना एक है कि बच्चों को शुरू से जिम्मेदारी देनी चाहिए जिससे आखिरी वक्त पर किसी भी प्रकार का दबाव ना देना पड़े केवल कोचिंग के भरोसे नहीं रहना चाहिए|समय ऐसा निर्धारित होना चाहिए कि उसमे पढाई, खेल, सोना(पर्याप्त निद्रा भी अति आवश्यक है ) सभी  कुछ बराबर आ जाये|बच्चों को नंबर के लिए दबाव मत दो किन्तु उनका समय भी ना बर्बाद हो ऐसा ध्यान रखना चाहिए|वारदातें वहाँ ज्यादा होती है जहाँ घर का माहौल थोडा सकुचित होता है|मानसिकता सकुचित नहीं होनी चाहिए |मेरा तो ये मानना है कि कोई भी कार्य करो किन्तु वो प्रोफेशनल होना चाहिए,अब जावेद हबीब काटने को तो बाल की कटाई करता है देशी भाषा में, किन्तु प्रोफेशनल होने की वजह से हेयर ड्रेसर बोलते है|कहने का तात्पर्य यही है की पढाई बहुत जरूरी है उसे कभी भी नकारना नहीं चाहिए बच्चों को हमेशा बताते रहना चाहिए|
आखिरी में यही कहना चाहुगी की मौसम को ही बदलने दो जबरदस्ती पढाई के लिए घर का मौसम ना बदलो खुद जियो  और औरों को भी जीने दो.....बच्चे अपने हैं उन्हें मार्ग दर्शन कराना हमारा कर्तव्य है इसमें कुछ बुरा नहीं है ये बात बच्चों को भी समझना चहिये|समय रहते ही चेतना चाहिए......

गुरुवार, 18 फ़रवरी 2010

टीवी ड्रामा ...राहुल दुल्हनिया ले जायेगा.........

इन दिनों पैसा बनाने की होड़ में सभी टीवी चॅनल वाले लगे है फिर शो चाहे जैसा भी हो?इसके  बारे मैने पहले भी जिक्र किया था किन्तु मुझे ये नहीं मालूम था कि ये इतना घटिया शो होगा|सबसे पहले दूल्हा जिसके स्वयं के चरित्र का अता पता नहीं है| मुझे जो बात सबसे ज्यादा खटकती है इस शो में  वो ये कि  फिर से नारी को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है जहाँ राहुल महाजन जैसे लोग तय करेगें कि लड़की उनके काबिल है कि नहीं?अब तो यही सोचने का दिल करता है कि सूप तो सूप अब चलनी भी बोलने लगी जिसके खुद में बहत्तर छेद  हैं|
एक तरफ तो हम नारी के सम्मान कि बात करते है दुसरी तरफ नुमाईश लगा कर पन्द्रह लडकियों को बैठा कर नारी का अपमान कर रहें हैं |छोटी छोटी बात पर हमारे  समाज  सुधारक नेतागण बगावत पर उतर आते है ये सिनेमा नहीं दिखाने देगे या फिर इस नेता को नहीं आने देगे या फिर  खेल सम्बन्धी बखेड़ा........किन्तु क्या ऐसे प्रोग्राम उन्हें दिखाई नहीं पड़ते या फिर उन्हें ऐसे कार्यक्रम रास. आते है|नारी कि शोभा आगे बढने में है नाकि पीछे जाने में |नारी मर्यादा कि मूरत है|हमारे देश कि महिलाओं का यदि सोचा जाये जिनको हमारे यहाँ सम्मान से देखा जाता है तो दिल करता है कि काश हम भी ऐसे ही होते चाहे वो लता मगेश्कर हो, या फिर इंदिरा गाँधी|या फिर  मदर टेरेसा, या फिर किरन बेदी कुछ महिलाये विदेशो में भी झंडा लहराया है जैसे इंदिरा नूयी ,सुनीता विलियम्स इत्यादि|इन पर देश को नाज़ है| किन्तु ये  छिछोरापन जिसे देखने में भी शर्म आती है|उनका क्या करें?


क्या टीवी के ऐसे कार्यक्रम का अकाल पड़ गया है जो इस प्रकार का शो दिखाया जाता है|जिसमें लडकिया क्या साबित करना चाहती है कि मैं राहुल के काबिल नहीं हूँ या फिर लालच है कि इस शो से आगे कैरियर बनेगा चलो कैरियर कि बात तो समझ आती है किन्तु ऐसे फटे  हाल  प्रोग्राम से....इठलाती  मंडराती ये लडकिया, क्या यही कैरियर है?????????ख़ैर...ये तो हमारे समझ के परे है....शायद हम ठहरे बहनजी टाईप जिसे ये रासलीला समझ नहीं आती या फिर यूँ कहिये कि ये बातें हजम नहीं होती |मुझे तो जिन्दगी बिंदासी कि अच्छी लगती है ना कि गुलामी कि जहाँ हमारी परीक्षा ले ले कर हमें हर तराजू पर तौला जाये................ 

सास बहु हर घर की कहानी, नारी ही नारी की दुश्मन

ये पुरातन से चला आरहा है, कि सास और बहु का किस्सा, करीब करीब हर घर का रोना होता है|सास बहु कि बुराई करती है तो बहु सास की| समझ नहीं आता कि गलत कौन है?बहु अपना राग अलापती है अपने पति के सामने तो सास अपने बेटे से बहु की शिकायत पहुंचती है\ऐसे में फंसता है बेचारा बेटा ,माँ की ना सुने तो बुरा पत्नी की ज्यादा सुने तो मुसीबत|मुझे इस सास बहु के एपिसोड का एक चीज़ समझ से परे होती है कि ये नखरे एवम गलत सही का फैसला सास बहु बैठ कर स्वयं क्यों नहीं कर लेती?आज का युग तो पढ़े लिखे वर्ग का है फिर भी सास बहु कि मुसीबत क्यों नहीं कम  हो रही है?
इसका कारण है कि नारी ही नारी कि दुश्मन होती है|जिसमें सब घर का अलग अलग तरीकें है कहीं सास समझदार होती है तो बहु नहीं होती और कहीं बहु समझदार होती है तो सास समझदार नहीं होती|और बंटाधार तब होता है जब दोनों में नासमझी होती है|हर लड़की शादी के ढेरों सपने बुन कर ससुराल जाती है किन्तु जब उन सपनो को रिश्तों के सिमित दायरे में बांध कर उन सपनों को रौंद दिया जाता है तो उस लड़की का शादी पर से विश्वास हट जाता है|उसका दिल दुखता है आत्मा से हाय निकलती है|उसके आत्मसम्मान पर ठेस लगती है उस समय ससुराल के प्रति उसकी नफरत पनपती है जो कभी भी नहीं खत्म होती |ये मेरी आखों देखी बात है,मैं किस्मत कि धनी हूँ मुझे इसका व्यक्तिगत अनुभव नहीं है किन्तु मैने बहु पर होने वाले अत्याचार को बहुत करीब से देखा था तब मैं छोटी थी मेरे बालमन पर इसका गहरा असर पड़ा था लगता था कि शायद शादी बहुत खराब चीज़ है |कोई भी लड़की जब दूसरे के घर जाती है वो उस पौधे के समान होती है जो एक जगह से निकाल कर दूसरे जगह लगा दिया जाता है उस पौधे को भी मिटटी पकड़ने में थोडा वक्त लगता है एक बार वो मिट्टी पकड़ लेता है तो बहुत जल्दी आगे बढ़ता है किन्तु उस पौधे को यदि कोई हिलाता है तो वो पनप  नहीं पाता ,ठीक  उसी प्रकार यदि बहु को भी प्यार सम्मान से रखा जाताहै तो वो उस घर में रंग जाती है अन्यथा उसे अपना पीहर ही याद आता है जहाँ वो अपना मान सम्मान छोड़ कर आती है|


अब यदि हम दूसरा पहलू देखे जहाँ सास अच्छी होती है जो कि आजकल बड़े शहरों में अक्सर हो रहा है कि सास बेटी और बहु में फर्क नहीं समझ रही है वहाँ यदि सास कि इक्षाओं का दमन होता है तो वो भी खराब है वहाँ मैने अक्सर देखा है कि माँ को केवल पहले जैसे बेटे से प्यार के दो बोल चाहिए किन्तु विवाह के पश्चात कुछ बहुएं ऐसी भी होती है जिन्हें पति का घर  परिवार से लगाव पसंद नहीं आता |मुझे एक बात समझ नहीं आती ऐसा क्यों होता हैआखिर नारी अपने संस्कार कहाँ भूल गयी है उसका प्यार ,बडप्पन कहाँ खो गया है?
ये सास बहु का किस्सा कब तक चलेगा?मै यहाँ केवल कुछ लोगों कही नहीं सोच रही हूँ क्योकि मैं भी उन कम लोगों में हूँ जिसे इसका अनुभव नहीं है|किन्तु यदि हम उन पीड़ित लोगों का सोचे तो उनका जीवन नर्क बन जाता है सुख शांति चली जाती है|ये तनाव ही तरह तरह की बिमारियों को जन्म देता है|मेरा विचार तो ये कहता है या फिर यूँ भी कह सकते है  कि मेरा  अनुभव ये कहता है कि बड़ों को सम्मान दो छोटों को स्नेह अपने फर्ज़ से कभी भी ना हटो,बहु को चाहिए कि शादी के बाद ससुराल उसका घर है उसे पुरे अधिकार से रहना चाहिए साथ अपने कर्तव्य को निर्वाह करना चाहिए|सास को भी अपना समय याद करना चाहिए जब वो बहु बन कर आई थी अपने अरमानों के साथ   ठीक उसी  प्रकार बहु भी होती है यदि दोनों समझ लें एक दूसरे को और सास बहु ना होकर एक सहेली कि तरह व्यवहार करे तो शायद समस्या का समाधान हो जाये.......लेकिन दुविधा तो केवल एक है कि नारी नारी की प्रतियोगी होती है, एक दूसरे की तारीफ बर्दाश्त नहीं है तो कहाँ से समस्या का समाधान होगा?