Hmarivani

www.hamarivani.com

Hmarivani

www.hamarivani.com

रविवार, 10 जनवरी 2010

BURJ KHALIFA - ऊँची ईमारत , क्या सोच भी ऊँची होगी ?


हाल ही  में विश्व की  सबसे ऊँची ईमारत - BURJ KHALIFA - का उद्घाटन  किया गया . 828 Meter tall building with 60 Lakh square foot area and more than 160 floors - mankind has really made a marvel on earth.60 देशों की मदद से इतनी ऊँची इमारत का निर्माण हुआ|लोग देखकर दंग रह जायेगे|क्योकि ये अजूबा इतनी ऊँची इमारत सबको पीछे छोड़ दी है|
इतनी ऊँची इमारत के बारे में सुन कर ये ख्याल आता है की क्या मनुष्य की सोच भी इतनी ऊँची हो सकती है? जितनी बड़ी इमारत हमने  बनाने की सोच ली और बना कर दिखा दिया की जो हम सोचते है वो पूरा कर दिखा देते हैं|ऐसा हम अपने जीवन के विचार में ,अपनी सोच के दायरे  में,भी इतनी ऊंचाई लाये तो क्या जीवन सुखी न हो जायेगा? हम अपनी सोच को इतना सिमित रखते है की केवल हम अपने बारे में ही सोचते है कभी किसी के बारे में सोचना भी नहीं चाहते|
हम बड़ी इमारत बनाने की सोचते और दुनिया को दिखाते है की हमारी सोच बहुत ऊँची है किन्तु सही मायने हमारी सोच मात्र दिखावा है मनुष्य केवल सकुचित विचारधारा का है|यदि इमारत के आधे हिस्से का भी सोच हो जाये तो ये दुनिया एवम जीवन दोनों सार्थक होगा|

गुरुवार, 7 जनवरी 2010

ईश्वर सर्वव्यापी है


ईश्वर सर्वव्यापी है |ऐसा हम सभी कहते है|इसे कुछ लोग मानने को तैयार होते है,तो कुछ नहीं|कुछ लोग मूर्ति पूजा में ही विश्वास रखते हैं, तो कुछ लोग पुराण में|कुछ लोग पुर्णतः नास्तिक होते हैं|किन्तु आस्तिक होने के पश्चात भी ईश्वर को ढूढना कुछ अजीब सा लगता है|ऐसी ही एक कहानी याद आती है, एक बार एक बकरी चराने वाला चरवाहा ईश्वर का दर्शन करना चाहता था| वो बहुत परेशान रहने लगा, उसका मन किसी भी कार्य में नहीं लगता था|एक दिन एक साधू उधर से निकले, उस चरवाहे कि बकरियों के झुण्ड से एक बकरी का  बच्चा साधू के इर्द गिर्द घुमने लगा,साधू ने उसे गोद में ले लिया एवम उसे स्नेह देने लगे ,चरवाहे  ने आश्चर्यचकित   होकर पूछा महात्मन आप ये क्या कर रहें है?आप पूजा करने जा रहें है?ये तो आप अपवित्र होगये?साधू ने मुस्कुराते हुए कहा वत्स में अपवित्र नहीं हुआ ईश्वर स्वयं मेरे गोद में आये हैं|चरवाहा साधू का मुख देख रहा था,साधू ने निर्मल भाव से कहा ईश्वर को जिसमें तुम देखोगे उसी में दिखेगायदि इस भेड़ बकरी में देखोगे तो यहीं  प्राप्त हो जायेगा|ये तो केवल तुम्हें सोचना है|चरवाहे को अब समझ आ चुकी थी|वो साधू के चरणों में गिर पड़ा और बोला आपने मेरी आखें खोल दी अब मुझे ईश्वर के दर्शन हमेशा मिलेगा |

यदि मनुष्य चाहे तो इसी प्रकार कि सोच रख कर शांत चित्त जीवन यापन भलीभांति कर सकता है अन्यथा जीवन को ही कोसता फिरता है|

मंगलवार, 5 जनवरी 2010

संतुष्टि


मानव जीवन में संतोष की भावना प्रायः बहुत कम देखने को मिलती है, मनुष्य को एक वस्तु यदि मिल जाये तो तुरंत उसके हृदय में दुसरे वस्तु की इक्षा जागृत हो जाती है,ये दस्तूर हमेशा से चला आरहा है|मनुष्य में एक के बाद एक निरंतर आवश्यकताये बढती रहती है, और वो सारा जीवन इसी मायाजाल में फंसा रहता है,इसके लिए मुझे एक कहानी याद आती है जिसे मैने  कहीं पढ़ा था-
"एक बार एक सन्यासी अपने एक शिष्य को आश्रम में छोड़ कर स्वयं तपस्या करने जाते है|शिष्य उनके जाने के पश्चात नित्य नियम से उठ कर ईश्वर का ध्यान करता, भिक्षा में मिले हुए भोज्य पदार्थ से जीवन चलता सायंकाल को प्रवचन करता|शिष्य संतुष्ट था, और अपने गुरु के प्रति आभारी  था| इसी मध्य एक चूहा उस शिष्य का वस्त्र काट देता था,शिष्य बहुत परेशान हो गया तब गाँव के एक हितैषी  ने सलाह दिया कि एक बिल्ली पाल लो जिससे चूहा अंदर नहीं आ पायेगा| शिष्य ने बात मानी और बिल्ली पाल के चूहे से मुक्त  हो गया|अब बिल्ली के दूध कि

समस्या आई  तब लोगों ने सलाह दिया कि एक गाय पाल लो जिससे बिल्ली के दूध कि समस्या का समाधान हो जायेगा, गाय के आने से दूध की समस्या का समाधान तो हो गया किन्तु अब गाय के भोजन कि समस्या आई क्योकि वो दूसरों का फसल खाती थी तो शिष्य ने थोड़ी ज़मीन खरीद ली| इस प्रकार एक के बाद  एक जरूरतें बढती गयीं, और धीरे धीरे वो शिष्य एक ज़मींदार बन गया|
दिन बीतते गये, सन्यासी गुरु अपनी तपस्या पूरी कर के वापस आये,तो देखा की आश्रम का पता नहीं था ,आलिशान महल था वहाँ पर, गुरूजी परेशान हो गए उन्होंने गावं वालों से पूछा,तो गावं वालों ने ज़मींदार शिष्य को बुलाया, शोश्य गुरूजी को देखते ही उनके चरणों पर गिर पड़ा, और पूरी कहानी बताई,गुरूजी ने हंस कर कहा बेटा यह मायाजाल है इसमें जितना फंसोगे उतना फंसते जाओगे यदि निकलना चाहो तो सर्वप्रथम तुम्हें यह मायाजाल त्यागना पड़ेगा | शिष्य को समझ में आ गया एवम वो अपना सब जागीर सबको दान में दे दिया एवम स्वयं गुरु के साथ लोककल्याण के लिए चल दिया|"
अतः ये कहना ही उचित होगा कि यदि संतोष होगा तो हमें कोई परेशानी नहीं होगी|